Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Debate erupts over dancer Dimple Chaudhary's use of abusive language; she issues a clarification.

हरियाणा के ध्यानार्थ : डांसर डिंपल चौधरी के गाली गलौज पर छिड़ी बहस, दी सफाई

Sat, 20 Jun 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Debate erupts over dancer Dimple Chaudhary's use of abusive language; she issues a clarification.
डांसर डिंपल चौधरी के गाली गलौज पर छिड़ी बहस, दी सफाई
विज्ञापन

अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में दो युवकों के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा वन कॉमर्शियल बेल्ट में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का दो युवकों के साथ विवाद अब सोशल मीडिया पर बढ़ता जा रहा है। गाली गलौज सुनकर लोग डांसर को जमकर सुना रहे हैं, जिस पर अब डिंपल चौधरी ने चुप्पी तोड़कर एक वीडियो पोस्ट की है।
वीडियो में कहा है कि वो फोटो खिंचवाने को तैयार थी लेकिन युवकों ने बदतमीजी की, हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद बवाल हुआ। वहीं विवाद में दिखने वाले युवक ने भी एक वीडियो पोस्ट कर डांसर को नसीहत दी है। हालांकि इस मामले में किसी की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। करीब छह दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जो ग्रेटर नोएडा की अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट का है। वीडियो में हरियाणा की डांसर डिंपल चौधरी अपनी एक सहेली के साथ हैं और दो युवकों के साथ उनकी तीखी बहस हो रही है। वीडियो में डिंपल चौधरी फोटो खींचने का विरोध कर रही हैं, जबकि दोनों युवक केवल फोटो खींचने की बात कर रहे हैं। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

वीडियो में डांसर जमकर अभद्र भाषा और गाली गलौज कर रही हैं। तीखी नोकझोंक के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर डांसर को ट्रोल किया जा रहा है। इस पर अब डांसर की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है, जो कॉमर्शियल बेल्ट की घटना का पूरा वीडियो है। उसमें डिंपल चौधरी युवकों से फोटो खींचने की बात कर रही हैं। आराम से बात हो रही थी लेकिन तभी युवकों ने कुछ कहा और डांसर गुस्सा हो गई। उसके बाद विवाद शुरू हुआ। वहीं बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि अन्य लोगों से घटना की जानकारी मिली है, लेकिन किसी भी तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। शिकायत आएगी तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed