{"_id":"5f1463798ebc3e9f700835d9","slug":"death-toll-increases-to-8-12-new-cases-in-nooh-mewat-news-noi524363117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से आठवीं मौत, 12 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से आठवीं मौत, 12 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
नूंह। जिले में रविवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। जिले में यह आठवीं मौत है। अड़बर गांव के हसीन (38) ने कोरोना से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। उन्हें लंबे समय से किडनी की समस्या भी थी। पिछले कई दिनों से वह दिल्ली के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। वहीं पर वह कोरोना संक्रमित हो गए थे।
वहीं रविवार को कोरोना के 12 नए मामले भी सामने आए। दूसरी ओर 14 लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। नूंह में दो, फिरोजपुर झिरका में सात, तावडू, नगीना व पुन्हाना में एक-एक मामले सामने आए। पिछले शनिवार को चार मामले सामने आए थे। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन इस बीच मरीजों के ठीक होने की खबरें भी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग भी जिले में कोरोना के मामलों को लेकर लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है।
सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग लोगों की जांच कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कर रहा है। बता दें, कि नूंह जिले में कोरोना के 121 मरीज हैं। जिले में 437 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 308 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में 11329 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 9377 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1952 लोगों की निगरानी जारी है। 10317 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 9798 की निगेटिव रिपोर्ट आई है तथा 51 की रिपोर्ट आनी बाकी है।