{"_id":"6a467e34a1a290e8b508e769","slug":"death-of-eight-month-pregnant-woman-dowry-death-alleged-noida-news-c-491-1-rgh1002-8154-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठ माह की गर्भवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठ माह की गर्भवती की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
रबूपुरा। रबूपुरा के म्याना गांव की बेटी की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकेवालों ने पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। जेवर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
केशव प्रसाद में बताया कि 6 जून 2025 को बेटी मंजू ने पड़ोस के गांव मुठरह निवासी पवन से कोर्ट में शादी की थी। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद दोनों परिवारों के बीच रजामंदी हो गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ ही महीनों में ससुरालवालों ने दहेज की मांग और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 8 महीने की गर्भवती और बीमार थी। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। बाद में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंजू के पति पवन, जेठ मुन्ना उर्फ मुनेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह व सतीश, सास सुशीला देवी, ननद प्राची और नंदोई पर हत्या का आरोप है।