{"_id":"69790a14b5cc311948011d3d","slug":"deadly-attack-on-uncle-and-nephew-noida-news-c-25-1-mwt1001-109521-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चाचा-भतीजे पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चाचा-भतीजे पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
नूंह। जिले के थाना आकेड़ा क्षेत्र के एक गांव में लड़कियों से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवक और उसके चाचा को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित नमाज अदा कर मस्जिद से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कुछ युवकों को दो भीख मांगने वाली लड़कियों के साथ अशोभनीय हरकतें करते देखा। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो वाजिद नामक युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने साथियों राशिद, मस्जिद और यूसुफ को मौके पर बुला लिया। चारों ने मिलकर पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव में आए उसके चाचा को भी पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। संवाद