फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deadly attack on Income Tax officer in Dwarka

Noida News: द्वारका में आयकर अधिकारी पर जानलेवा हमला

Thu, 27 Jun 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Income Tax officer in Dwarka
बाइक सवार दो हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा, सिर में गंभीर चोट
विज्ञापन

एक शख्स पर लगाया हमला करवाने का आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका नार्थ में आयकर अधिकारी प्रेम प्रयास भारद्वाज पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट लगी है। पीड़ित ने एक शख्स पर हमला करवाने की आशंका जताई है, जिसका खाता टैक्स रिफंड धोखाधड़ी मामले में जब्त किया गया है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-चार द्वारका निवासी प्रेम प्रयास की तैनाती उद्योग विहार गुरुग्राम में है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 24 जून की शाम वे उबर कार से द्वारका इंटरनेशनल स्कूल बस स्टॉप के पास उतरे थे। सर्विस रोड पर पहुंचते ही अचानक बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने सिर, कान और पैरों पर डंडे से वार किया। शोर होने पर कुछ राहगीर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। पीसीआर कर्मियों ने उन्हें पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के दो दिन बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी। वे रिफंड धोखाधड़ी के कुछ संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे हैं। उन्होेंने आशंका जताई कि उन मामलों में शामिल लोगों के निर्देश पर हमला करवाया गया है। धोखाधड़ी मामले में एक शख्स के खातों को जब्त किया गया है। आरोपी के बेटे कार्यालय में आकर पिता के खाते जारी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed