फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of real state broker found in office

ऑफिस में मिला रियल स्टेट ब्रोकर का शव

Sat, 01 Aug 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of real state broker found in office
ऑफिस में मिला रियल स्टेट ब्रोकर का शव
विज्ञापन

नोएडा। फेज-3 कोतवाली क्षेत्र में एक रियल स्टेट ब्रोकर का शव उसी के ऑफिस में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि नेहरूनगर राकेश मार्ग गाजियाबाद निवासी गौरव गुप्ता (38) का नोएडा सेक्टर-67 के बी-62 में रियल स्टेट का ऑफिस है। शनिवार को ऑफिस में शिफ्टिंग का काम चल रहा था। गौरव अपने ऑफिस में अकेले ही बैठे थे। पुलिस के अनुसार कुछ देर बाद गौरव ने अपने केबिन को अंदर से बंद कर लिया। बाद में उनकी पत्नी का फोन ऑफिस के एक कर्मचारी के पास आया तो उसने केबिन खुलवाने के लिए गौरव को कई बार आवाज दी। दरवाजा नहीं खुलने पर दूसरी चाबी लाकर केबिन खोला गया। अंदर गौरव बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed