फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dead body of a youth found lying on the road

Noida News: सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found lying on the road
तिर्वा। कैंटीन से काम कर सोमवार की रात बाइक से घर जा रहे युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस हादसे में युवक की मौत की बात कह रही है जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने पंचनामा की कार्रवाई नहीं होने दी। तब पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, परिजन मंगलवार एसपी से मिलने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी अंकित (22) ठठिया कस्बे स्थित एक शराब दुकान की कैंटीन में काम करता था। परिजनों ने बताया कि रात 10 बजे अंकित कैंटीन मालिक की बाइक से हेलमेट लगाकर तिर्वा-ओसैर मार्ग से घर जा रहा था। देर रात खैरनगर गांव के पास अंकित घायलावस्था में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हादसे से इन्कार करते हुए बेटे की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

सुबह परिजनों समेत ग्रामीण हत्या की आशंका जताते हुए हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात अड़ गए। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने और एसपी कार्यालय पहुंच गए। मां मीरा देवी ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया और मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। ठठिया थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया कि शाम चार बजे पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मां मीरा देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed