फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dda approves the land use change for ravidas temple

गुरु रविदास मंदिर के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन को मंजूरी

Wed, 13 Jan 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
dda approves the land use change for ravidas temple
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने जहांपनाह सिटी फोरेस्ट में गुरु रविदास मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपयोग में परिवर्तन की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीडीए ने अगस्त 2019 में मंदिर को तोड़ दिया था। इसके बाद दिल्ली व पंजाब में दलित समुदाय के नेताओं व लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इसके स्थानों हिंसक झड़पें भी हुई थीं।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण के लिए 400 वर्ग मीटर भूमि को मनोरंजन श्रेणी से अर्ध सार्वजनिक श्रेणी में लाने का निर्णय ऑनलाइन बैठक में लिया गया है। बैठक का आयोजन डीडीए चेयरमैन उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में किया गया। डीडीए ने पुराने स्थान पर ही भूमि का आवंटन किया है।
विज्ञापन

डीडीए ने अक्तूबर 2020 में मंदिर निर्माण के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित किया था। इसके साथ भूमि उपयोग परिवर्तित करने की भी सिफारिश की थी। मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं की 11 सदस्य समिति भी बनाई गई थी। प्राधिकरण ने गत 9 अक्टूबर 2020 को बैठक में भूमि उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया था और जनता से आपत्ति और सुझाव भी आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बोर्ड की बैठक में डीडीए ने गुरु रविदास मंदिर भूमि उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रालय के लिए भी अनुमोदित कर दिया है। अब इस प्रस्ताव को अधिसूचना के लिए आवासीय शहरी कार्य मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से मंदिर निर्माण के लिए भूमि आवंटन की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed