फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DAV girl students hoisted the flag in athletics

Noida News: डीएवी की छात्राओं ने एथलेटिक्स में लहराया परचम

Fri, 31 Oct 2025 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
DAV girl students hoisted the flag in athletics
एथलेटिक्स स्टेट लेवल अंडर 17 एवं 19 में विजेता डीएवी खड़िया की टीम। स्रोत: संस्थान
शक्तिनगर। डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया की बालिकाओं ने स्टेट लेवल अंडर-17 एवं अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का आयोजन बालिका वर्ग के लिए एफपीएस बबराला और बालक वर्ग के लिए डीएवीपीएस सरला चोपड़ा नोएडा में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, टेबल टेनिस, योगा, चेस, खो-खो, रोलर स्केटिंग और क्रिकेट जैसे खेल शामिल रहे। बालिका वर्ग से 40 और बालक वर्ग से 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वंदना भारती की कप्तानी में अंडर-19 खो-खो टीम विजेता रही, जबकि अर्पिता की कप्तानी में अंडर-17 चेस टीम रनर-अप रही। आराध्या के नेतृत्व में योगा टीम ने अंडर-19 में रनर-अप का खिताब जीता। अंडर-19 में नीतू सिंह को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला।
विज्ञापन

एथलेटिक्स अंडर-17 और 19 दोनों वर्गों में बालिकाओं ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। क्रिकेट में अंडर-19 टीम (कप्तान सिद्धार्थ) रनर-अप और अंडर-14 टीम (कप्तान आयुष) विजेता रही। डिस्कस थ्रो में प्रवीण शुक्ला रनर-अप और दिव्यांशु अग्रहरि विजेता बने। 1500 मीटर दौड़ में अनंत सिंह अंडर-14 में रनर रहे, जबकि ट्रिपल जंप और जैवलिन थ्रो में आदित्य रजक ने रनर-अप का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 में आरुष पाल ने भी शानदार प्रदर्शन कर रनर का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की एआरओ एवं प्राचार्या संध्या एल. पांडेय ने प्रतिभागियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने खेल प्रशिक्षक अल्पना शर्मा, निखिल दत्ता और कुमार राजीव लोचन के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed