{"_id":"68eab030d2c949e17f0e4e69","slug":"daughters-are-the-identity-and-foundation-of-the-country-dr-purna-na-news-c-203-1-mgh1004-120880-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां देश की पहचान और आधार : डॉ. पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां देश की पहचान और आधार : डॉ. पूर्ण
Sun, 12 Oct 2025 12:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी व
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार का सम्मान और माता-पिता का अभिमान बेटियों की शिक्षा और विकास में निहित है। बेटियां देश की पहचान और आधार हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बेटियों की शिक्षा, पोषण और लैंगिक समानता के लिए संकल्प लें और सुरक्षित समाज तथा बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दें।
महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पविता यादव ने बताया कि यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय दिवस है और इसे प्रतिवर्ष 11 अक्तूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लड़कियों के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसरों के प्रति समाज को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत 2012 में हुई थी। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. विजय यादव, डॉ. कैप्टन शमशेर सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. सोमवीर, डॉ. रेनू यादव, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. मुकेश कुमारी आदि उपस्थित रहे।