फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Daughter-in-law tried to kill her mother-in-law

पुत्रवधू ने संपत्ति के लिए सास को मारने का प्रयास किया

Sun, 04 Apr 2021 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law tried to kill her mother-in-law
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी में पुत्रवधू ने कुछ लोगों के साथ मिलकर संपत्ति के लिए सास को जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार घायल वृद्धा को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वृद्धा की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने पुत्रवधू सहरीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी जरीना के इकलौते पुत्र आस मोहम्मद का निकाह 18 साल पूर्व मेरठ निवासी सहरीन से हुआ था। आरोप है कि जरीना के साथ पुत्रवधू सहरीन का व्यवहार काफी समय से ठीक नहीं है। सहरीन संपत्ति अपने नाम करने के लिए सास पर दबाव बनाती रहती है। कुछ समय पहले जरीना से मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह एक अन्य मकान में अकेली रहती है। आरोप है कि बीते बुधवार को सहरीन तीन लोगों को साथ लेकर जरीना के पास पहुंची और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से जरीना घायल हो गई। इसके बाद चुनरी से गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया गया। बुजुर्ग महिला के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। आरोपियों को घर से निकलते देख पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्होंने जरीना को अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर जरीना ने पुलिस को तहरीर दी। उपनिरीक्षक प्रीति चाहल ने बताया कि सहरीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed