फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dalit family attacked in Rabupura, four women and three youths injured

रबूपुरा में दलित परिवार पर हमला, चार महिलाएं और तीन युवक घायल

Mon, 11 Oct 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dalit family attacked in Rabupura, four women and three youths injured
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। रबूपुरा के गांव कानपुर में रविवार दोपहर एक दलित परिवार पर हमले में चार महिलाएं और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के कार्यक्रम के संबंध में बैठक करने के बाद गली में यात्रा निकालने के कारण दूसरे समाज के लोगों ने हमला किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव में दलित समाज के लोगों ने आंबेडकर के कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी। इसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। बैठक के बाद लोग डीजे आदि लेकर गली से यात्रा निकालने लगे। आरोप है कि गली से गुजरने के दौरान दूसरे समाज के कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। दूसरे समाज के लोग गली से गुजरने का विरोध कर रहे थे। दलित समाज के लोगों ने आपत्ति की तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद दलित समाज के लोग वापस चले गए, लेकिन लगभग आधे घंटे बाद आरोपियों ने गांव निवासी रामविलास के परिवार पर हमला कर दिया। रॉड और फावड़े आदि से परिवार पर हमला किया गया। इसमें रामविलास, पत्नी राजरानी, बेटे ऋतिक व उमेश, भतीजी मुस्कान, राजरानी की बहन गीता और रामविलास की बहू सुनीता घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने आयोग और डीजीपी से की कड़ी कार्रवाई की मांग
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि आंबेडकर संबंधी कार्यक्रम की बैठक करने को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने हमला किया है। उन्होंने महिला आयोग, एससी/एसटी आयोग और डीजीपी से इस मामले को संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सूचना मिलते ही शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मौके पर पुलिस तैनात है।
- विशाल पांडे एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed