फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dadri MLA approved an amount of Rs 26 lakh for the cremation ground in Cholas village

खबर का असर: बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ था अंतिम संस्कार, अब बदलेगी सूरत... शमशान घाट के लिए मिला फंड

Mon, 01 Sep 2025 09:39 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 09:39 AM IST
सार

छोलस गांव में दादरी विधायक ने शमशान घाट के लिए 26 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दी। बीते दिनों अमर उजाला ने शमशान घाट की अव्यवस्था और असुविधाओं को लेकर खबर चलाई थी। जिसके बाद अब खबर का असर हुआ है। 

विज्ञापन
Dadri MLA approved an amount of Rs 26 lakh for the cremation ground in Cholas village
शमशान घाट की बदलेगी सूरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले छोलस गांव में अंतिम संस्कार के दौरान बरसात होने पर तिरपाल के नीचे चिंता जलाने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान लेकर पंचायत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया। वहीं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने शमशान घाट के लिए 26 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दी। एक या दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


दादरी ब्लॉक के छोलस गांव में शमशान घाट में बने दाह संस्कार स्थल के लेंटर जर्जर हालत में है। छत के सरिया भी दिखाई देते है। जर्जर होने के चलते गिरे का डर बना है। बृहस्पतिवार को 70 साल के कैलाश चंद का निधन हो गया। शुक्रवार को उनका दाह संस्कार करने के लिए ग्रामीण और परिजन श्मशान घाट पर पहुंचे। गांव के श्मशान घाट का टीन शेड जर्जर हालत में होने के चलते बरसात बंद होने का इंतजार किया। दोपहर करीब 12 बजे बरसात बंद होने पर चिता बनाई गई। जैसे ही अंत्येष्टि की। बरसात शुरू हो गई। बरसात तेज होने लगी। ग्रामीणों ने तिरपाल लगाकर जलती चिंता को बचाया गया। 
विज्ञापन


तिरपाल के नीचे अंत्येष्टि होने का विडियो स्टोरी अमर उजाला बेवसाइट पर चली। वहीं खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई। जिसको संज्ञान लेकर पंचायत विभाग और दादरी विधायक तेजपाल सक्रिय हो गए। शनिवार को पंचायत विभाग से दादरी ब्लॉक से एडीओ पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंची। शमशान घाट की हालत का जायजा लिया गया। वहीं हालत से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। खाते में पैसा होने के बाद भी ग्राम प्रधान ने शमशान घाट का निर्माण नहीं कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत को देखते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर गांव छोलस पहुंचकर ग्रामीणों से मिले। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने 26 लाख रुपये की धन राशि से शमशान घाट बनाने को मंजूरी दी है। शमशान घाट का परिसर का पक्का निर्माण, चार दीवारी, पेयजल सुविधा, बैठने के लिए उचित व्यवस्था, साफ सफाई के लिए आवश्यक ढांचे को विकसित किया जाएगा


विधायक तेजपाल नागर का कहना है कि दादरी विधानसभा के विकास और जनहित से जुड़े हर छोटे-बड़े कार्य मेरी प्राथमिकता हैं। छोलस गांव में शमशान घाट के लिए स्वीकृत धनराशि ग्रामीणों की सुविधा और धार्मिक-सामाजिक परंपराओं के सम्मान को ध्यान में रखकर दी गई है। आने वाले समय में क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्य लगातार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed