{"_id":"64356e3dafe718387900f75c","slug":"cyber-fraudsters-cheated-2-57-lakhs-from-an-elderly-woman-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग महिला से 2.57 लाख ठगे, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कराया था एप डाउनलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग महिला से 2.57 लाख ठगे, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कराया था एप डाउनलोड
Tue, 11 Apr 2023 07:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:57 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि वह अकेली रहती हैं। कुछ दिन पहले कुछ सामान मंगवाने के लिए ऑनलाइन जानकारी ली थी। इसके बाद उनके पास एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताया।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर जालसाजों ने सेक्टर-21 निवासी बुजुर्ग महिला रूपा राय (74) से 2.57 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड कराया था। वृद्घा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह अकेली रहती हैं। कुछ दिन पहले कुछ सामान मंगवाने के लिए ऑनलाइन जानकारी ली थी। इसके बाद उनके पास एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताया। बातचीत करते हुए ठग ने उनके मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया। इसके बाद रूपा का मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 2.57 लाख रुपये निकल गए। जब उनके पास पैसे कटने का एसएमएस आया तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
बिजली बिल जमा कराने के नाम पर 49 हजार ठगे
नोएडा के सेक्टर-25 निवासी अमरजीत सिंह जस्सल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ठगों ने उन्हें मैसेज किया और कहा कि उनका बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है। रात तक कनेक्शन कट जाएगा। इसके बाद साइबर जालसाज ने उन्हें झांसे में ले लिया और एक एप मोबाइल में डाउनलोड करा दिया। एप डाउनलोड होते ही मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 49 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन