फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyber fraudsters are doing fraud, 3 people became victims

Noida News: अपना बन साइबर जालसाज कर रहे फ्रॉड, 3 लोग हुए शिकार

Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraudsters are doing fraud, 3 people became victims
अपना बनकर साइबर जालसाज कर रहे फ्रॉड, 3 लोग हुए शिकार
विज्ञापन


- कोतवाली सेक्टर-20 में तीनों पीडि़तों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाज परिवार के सदस्य या दोस्त बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। साइबर जालसाजों ने कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में 3 लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों मामलों में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सेक्टर-31 निवासी दिव्यांश तलवार ने शिकायत की है कि 24 जनवरी को उनकी पत्नी के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद उसके पिता का दोस्त बताया और खाते में कुछ पैसे डालने के लिए कहा। विश्वास कर महिला ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके खाते से दस हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

सेक्टर 27 निवासी शिवानी मौर्य के पास भी एक साइबर जालसाज ने पापा का दोस्त बताकर फोन किया। उसने कहा कि उनके पापा को वह पैसा भेज रहे हैं, लेकिन उनके खाते में पैसा नहीं जा रहा है। आप अपना खाता या पेटीएम नंबर दे दो। उसकी बात पर विश्वास करके उन्होंने पेटीएम नंबर दे दिया और लिंक पर क्लिक कर दिया। तभी उनके खाते से 46,845 रुपए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-25 स्थित जल वायु विहार निवासी दिवेश भारद्वाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने दोस्त बनकर मैसेज भेजा और खाते में रकम डालने की बात कही। उसने दिवेश के पास लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 30 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed