फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 3.72 लाख उड़ाये

Thu, 26 Feb 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 3.72 लाख उड़ाए
विज्ञापन

- कोतवाली फेज वन में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने महिला का मोबाइल हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 3.72 लाख रुपये उड़ा दिए। जब महिला के पास क्रेडिट कार्ड का बिल आया तब इसके बारे में पता चला। इस मामले में कोतवाली फेज-1 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 15 में रहने वाली रुचिका बक्शी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। उन्होंने दिसंबर 2025 में आइसीआइसीआइ बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया था, लेकिन वह इसका इस्तेमाल नहीं कर रही थी। 9 फरवरी को उनके पास क्रेडिट कार्ड का 3.72 लाख रुपये का बिल आया, इसमें 10 जनवरी से 14 फरवरी तक खरीदारी की जानकारी थी। मोबाइल से क्रेडिट कार्ड की एप भी डिलीट कर दी गई है, जबकि रूचिका ने कोई भी खरीदारी नहीं की थी और न ही ओटीपी किसी से साझा किया। उन्होंने बैंक कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी की तो ठगी का पता चला कि ठगों ने मोबाइल हैक कर ठगी को अंजाम दिया है। एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed