फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cutoff of three subjects continues, direct admission in 16

Noida News: तीन विषयों का कटआफ जारी, 16 में सीधे प्रवेश

Sat, 11 Oct 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cutoff of three subjects continues, direct admission in 16
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एमएससी प्रथम सेमेस्टर के तीन विषयों में प्रवेश के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। महाविद्यालय ने रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान की कटऑफ लिस्ट जारी की है। अन्य 16 विषयों में सीधे ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश लिया जाएगा। छात्र-छात्राएं 10 से 14 अक्तूबर तक महाविद्यालय में आकर काउंसिलिंग करा सकेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि इन तीनों विषयों में कटआफ मेरिट वाले प्रवेशार्थियों को महाविद्यालय में उपस्थित होकर काउंसिलिंग करानी होगी। उन्होंने बताया कि एमएससी रसायन विज्ञान में सामान्य वर्ग में 65.8 से 64 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में 63.7 से 59.8 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। इसी तरह एमएससी वनस्पति विज्ञान में सामान्य वर्ग के 73 से 67.9 फीसदी अंक प्राप्त करने और अन्य पिछड़ा वर्ग में 66.5 से 57.7 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। जंतु विज्ञान में सामान्य और पिछड़ा वर्ग की सीटें नहीं बची हैं। अनुसूचित जाति में 59.3 से 56 तक प्रवेश लिया जाएगा। ईडब्लयूएस वनस्पति विज्ञान में 61.8 से 61.8 तक, रसायन विज्ञान में 60.38 से 59.7 और जंतु विज्ञान में 65.8 से 63.3 तक प्रवेश होगा। प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राएं 10 से 14 अक्तूबर तक काउंसिलिंग करा लें अन्यथा चौथी वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी। तीन विषयों के अतिरिक्त अन्य सभी विषयों के प्रवेशार्थी सीधे महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फीस जमाकर काउंसिलिंग लेटर व अन्य प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित विभाग में उपस्थित होकर अपना प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed