फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cut water-sewer connections of GIP and Logix Mall

नोएडा प्राधिकरण ने जीआईपी और लॉजिक्स मॉल का काटा जल-सीवर का कनेक्शन

Fri, 30 Aug 2019 08:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Cut water-sewer connections of GIP and Logix Mall
- फोटो : सोशल मीडिया

नोएडा प्राधिकरण की ओर से बड़े बकायेदारों के खिलाफ जल-सीवर कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-38ए के जीआईपी मॉल का कनेक्शन काटा गया। वहीं, बुधवार को सेक्टर-32 के लॉजिक्स मॉल का कनेक्शन काटा गया था।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जल राजस्व के बड़े बकायेदारों को नोटिस दिए गए थे। नोटिस देने के बावजूद भी बकायेदारों ने पैसे जमा नहीं किए। इसके बाद प्राधिकरण ने 10 लाख रुपये से अधिक के बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


बुधवार को प्राधिकरण ने 28 और बृहस्पतिवार को 8 बड़े बकायेदारों के जल-सीवर कनेक्शन काटे। जल राजस्व के 46 लाख रुपये के बकाये की वजह से सेक्टर-32 के लॉजिक्स सिटी सेंटर मॉल का कनेक्शन काटा गया। बृहस्पतिवार को सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल का जल-सीवर कनेक्शन काटा गया। जीआईपी मॉल पर प्राधिकरण का जल राजस्व का 14.35 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्राधिकरण ने सेक्टर-30 स्थित एनएमसी हॉस्पिटल का भी जल-सीवर कनेक्शन काट दिया। अस्पताल पर प्राधिकरण का 46 लाख रुपये जल राजस्व का बकाया है। भूखंड संख्या बी-132/2 पर 18 लाख, बी-74/2 पर 18 लाख, सी-80/2 पर 12 लाख, बी-129/2 पर 21 लाख और ए-65/2 पर 10 लाख रुपये का जल राजस्व का बिल बकाया है।


साथ ही, सेक्टर-40 के एसडी एग्नल स्कूल पर 12 लाख रुपये बकाया है। इन सभी संस्थानों व इकाइयों का जल-सीवर का कनेक्शन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को काट दिए।। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed