फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cultural splendor spread in Barahi fair

Noida News: बाराही मेले में लगा भक्ति, ज्ञान और मनोरंजन का तड़का

Tue, 07 Apr 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Cultural splendor spread in Barahi fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। प्राचीन बाराही मेले में मंगलवार को सांस्कृतिक संध्या में रागनी कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति, ज्ञान और मनोरंजन से कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। नृत्य और गीतों ने भी लोगों का मन मोह लिया। प्रवीण राजपुरिया ने रामायण के लंका कांड पर आधारित रागनी तीनों लोकों में डंका बाजे, रावण सा बलशाली प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
मुख्य कलाकार तरुण बलियान ने इंसान तेरा इस दुनिया में कुछ नहीं...जैसे गीत के जरिए जीवन की सच्चाई को बयां किया। वहीं उनके भजन लियो राम का नाम ने लोगों को भावुक कर दिया। टीना पटौदी की जोड़ी ने पूरणमल के किस्से को चुटीले अंदाज और सवाल-जवाब शैली में पेश कर खूब वाहवाही लूटी वहीं पायल चौधरी और कलाकार शुभांगी के नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मंच पर विपिन पंडित, सुमित भाटी , शिवम मावी और वाईसी गुर्जर समेत अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
ड्रैगन रेल, भूत बंगला पर रही भीड़
मेले में लगे ड्रैगन रेल, नाव झूला, ब्रेक डांस और भूत बंगला जैसे झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। झूलों का आनंद लेने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधावर को विशेष रागनी कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि बुधवार को जयवीर भाटी और सुरेंद्र भाटी एंड पार्टी विशेष रागनी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राहुल बालियान, नरेश नागर, मोनू गैराठी, सरिता कश्यप, अनु चौधरी और डोली शर्मा भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed