फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cultural evening, folk art and Kathak enthralled the audience.

Noida News: सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक कला और कथक ने बांधा समा

Fri, 25 Sep 2026 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening, folk art and Kathak enthralled the audience.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की लोक और शास्त्रीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों ने संगीत, लोकनृत्य, कथक और भजन की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को खास बनाया।कार्यक्रम की शुरुआत बागपत की रश्मि आर्या के शंख वादन और स्वस्ति वाचन से हुई। इसके बाद लखनऊ की मालविका हरिओम ने लोकगीत की प्रस्तुति दी। मथुरा की सीमा मोरवाल ने मथुरा के लोकनृत्य के जरिये ब्रज की लोक संस्कृति को मंच पर पेश किया। इसके बाद लखनऊ की आकांक्षा श्रीवास्तव ने कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें नृत्य और भाव-भंगिमाओं के जरिए प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में आकांक्षा त्रिपाठी ने भजन की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या का समापन किया। इन प्रस्तुतियों के जरिए ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की अलग-अलग लोक परंपराओं और कलाओं को एक मंच पर देखने का मौका मिला। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed