{"_id":"691b6d75e01ec6d7c8030fd4","slug":"cultural-and-social-events-will-be-held-on-christmas-na-news-c-123-1-bdn1036-151057-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: क्रिसमस पर होंगे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: क्रिसमस पर होंगे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम
Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
चर्च में बैठक को संबोधित करते पास्टर। स्रोत- आयोजक
बदायूं। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार की रात पास्टर इंचार्ज एवं जिला अधीक्षक रेवरेंड सचिन रॉबिंसन ने चर्च परिसर में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी जिले के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस समारोह भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चर्च की रंगाई-पुताई का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके बाद उसे दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। क्रिसमस के अवसर पर सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी, इसमें युवाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रहेगी।
बच्चों और युवा वर्ग द्वारा क्रिसमस भजन एवं गीतों के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह की महिमा का गुणगान किया जाएगा। रेवरेंड रॉबिंसन ने कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। हम अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में प्रेम और शांति का संदेश फैलाना चाहते हैं, जैसा प्रभु यीशु मसीह ने हमें सिखाया है।
विज्ञापन
सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के 168 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षगांठ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में उनके साथ सहायक पासवान अभिषेक सिंह, डॉ. सोलोमन मॉरिस, सुशांत सिंह, आयुष मैसी, अमन भारती, शोभित सिंह, हर्षकांत, शोएन जॉन सहित कई चर्च सेवक और युवा उपस्थित रहे।