फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowds gathered in temples, worship of Mother Annapurna

Noida News: मंदिरों में उमड़ी भीड़, मां अन्नपूर्णा की पूजा

Thu, 23 Oct 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 23 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in temples, worship of Mother Annapurna
कैंप ​स्थित घर में बनाई गई गोवर्धन महाराज की प्रतिमा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गोवर्धन पूजा का जिले में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में तड़कें ही भक्तों की कतार लगने लगी। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर गिरीधर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं घरों में गाय के गोबर से गिरिधर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई। भक्तों ने विभिन्न व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया।
गोवर्धन पूजनके चलते तड़के चार बजे ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को घरों में गोवर्धन प्रतिमा बनाकर लोगों ने धूप, दीप, फल, पुष्प, नवैद्य, चंदन, तुलसी दल सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन भगवान को अर्पित किए। ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है।
विज्ञापन

यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला को समर्पित है। इस दिन मां अन्नपूर्णा की भी पूजा की जाती है। चूंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का घमंड तोड़कर अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा की पूजा कर विभिन्न व्यंजन अर्पित किए थे। उन्होंने बताया कि यह लीला हमें प्राकृतिक प्रेम का संदेश देते हैं। शास्त्रों के अनुसार मां अन्नपूर्णा अन्न की देवी हैं और इस दिन उनकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां अन्नपूर्णा की उत्पत्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के दौरान मां अन्नपूर्णा की पूजा कर सभी को प्राकृति का आभार जताने का संदेश दिया है। यह लीला प्राकृति प्रेम का प्रतीक है। इस दौरान जिले के मंदिरों में गोवर्धन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे और पूजा की। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा करने की लीला को समर्पित है।

जय सिटी में लगाया भंडारा
जगाधरी। जय सिटी के खेड़ा एवं शिव मंदिर में बुधवार को गोवर्धन पूजन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। इससे पूर्व आरती व कन्या पूजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि मंदिर में सुबह छह बजे से कार्तिक माह की कथा भी कराई जा रही है, जो पूरा माह चलेगी। इस मौके पर जय सिटी संगठन के प्रधान एडवोकेट मांगेराम, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष चंद्र धीमान, डॉ. अश्विनी गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, माथुर अग्रवाल, राहुल बत्रा, सुभाष बत्रा, संजय भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed