Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crimes against women have increased, the government has failed on every issue.

Noida News: महिला संबंधी अपराध बढ़े, सरकार हर मुद्दे पर फेल

Tue, 14 Oct 2025 02:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crimes against women have increased, the government has failed on every issue.
फोटो 46- पूर्व विधायक राजकुमार से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेतीं सांसद डिंपल यादव। स्रोत पार्ट
मैनपुरी। सांसद डिंपल यादव सोमवार की शाम शहर के कचहरी रोड स्थित पूर्व विधायक राजकुमार यादव के आवास पर पहुंचीं। यहां पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की सरकार अपराध हीं रोक पा रही सपा के पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। चोट लगने के कारण उनके पैर के घुटने का आपरेशन हुआ है। सोमवार की शाम सांसद डिंपल यादव उनके आवास पर पहुंची। यहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यहां पत्रकार वार्ता की। पश्चिम बंगाल में हुई दुष्कर्म की घटना के सवाल पर सांसद ने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहें, ये दुखद बात है। सरकार इसके लिए कड़े कानून बनाए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। बिहार चुनाव को लेकर सांसद ने कहा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों में खींचातानी होती है। मैनपुरी पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसपी से वार्ता की जाएगी। आपरेशन सिंदूर के बाद चीन के रवैये की जानकारी के बाद भी सरकार ने एक बार भी संसद के अंदर चीन का नाम नहीं लिया और कोई बात स्वीकार नहीं की। उल्टा हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चीन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करना सेना का मनोबल गिराने जैसा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता से जुड़े मुद्दे पर फेल साबित हो रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति मैसी, रामनरायण बाथम, वंदना यादव, सुखवीर सिंह यादव, मनीष यादव, ऋषिराज यादव, नदीम इलाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed