{"_id":"574898e34f1c1b320769173e","slug":"wife-commit-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले को रुपये देने पर पति पत्नी में झगड़ा, पत्नी ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले को रुपये देने पर पति पत्नी में झगड़ा, पत्नी ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 28 May 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलेसरा गांव में बृहस्पतिवार रात महिला ने पंखे से लटककर जान दे दी। महिला के परिजन ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए इकोटेक-3 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कन्नौज के राजापुर गांव निवासी सुलोचना की शादी 2010 में कन्नौज निवासी ओमकार लोधी से हुई थी। पति की नौकरी के चलते शादी के बाद दोनों कुलेसरा गांव में किराये पर रहने लगे।
विज्ञापन
ओमकार नोएडा के फेस दो स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात कंपनी से आने के बाद ओमकार ने सुलोचना से कहा कि वह भाई को दिए हुए पैसे वापस ले। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पति घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन
देर रात वापस लौटा तो पत्नी पंखे लटकी हुई थी। अस्पताल से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मौके से कोई सुइसाइड नोट नही मिला है। पति ने पूछताछ में पैसे को लेकर झगड़े की बात बताई है। परिजन की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।