फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Thieves attack on passengers with blade in DTC bus

डीटीसी बस में जेबकतरे ने यात्री को मारा ब्लेड

Sat, 28 May 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 28 May 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
Thieves attack on passengers with blade in DTC bus
pick pocket

सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर तिराहे पर जेबकतरों ने एक यात्री को जेब से मोबाइल निकालने का ‌विरोध करने पर ब्लेड मारकर  घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन


जबकि दो जेबकतरे चकमा देकर फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ  शुरू कर दी है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी से डीटीसी बस में तीन युवक सवार हुए और वह नोएडा तक आ गए।
विज्ञापन


सेक्टर-12-22 से दिल्ली निवासी सूरज कुमार बस में दिल्ली के लिए सवार हुए थे। बस जब बिजली घर तिराहे के पास पहुंची तो एक बदमाश ने सूरज कुमार की जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास किया लेकिन इस बात की जानकारी सूरज को लग गई और उसने बदमाश का हाथ जेब में ही पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विवाद हुआ तो सूरज ने बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर बदमाश ने सूरज पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसका लाभ उठाकर बदमाश भागने लगे तो एक जेबकतरे को यात्रियों ने दबोच लिया। वहीं पुलिस को जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची और भाग रहे दो बदमाशों का पीछा किया।


लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बताया कि एक जेबकतरे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार साथियों को पकड़ने लिए टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed