फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   loot from property dealer

प्रॉपर्टी डीलर से तीन लाख रुपये और कार लूटी

Sun, 29 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर
ब्यूरो/अमर उजाला, दनकौर Updated Sun, 29 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
loot from property dealer

कोतवाली क्षेत्र स्थित रीलखा गोलचक्कर के पास शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर से हथियारों के बल पर तीन लाख रुपये और स्विफ्ट कार लूट ली। पीड़ित की ओर से पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी राकेश ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उसके परिवार के एक सदस्य ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि शनिवार सुबह चुनाव के लिए वोटर लिस्ट लेने के लिए ग्रेनो गया था और वहां से वापस चाचा महिपाल के साथ लौट रहे थे। वह जब स्विफ्ट कार से यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रीलखा गोलचक्कर के पास पहुंचे तो पीछे से एक स्टीम कार आई और ओवरटेक कर बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर उनकी कार रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और उसी समय मोबाइल, कार की चाबी छीन ली। बदमाशों ने चाचा-भतीजे को गाड़ी से नीचे उतारा और कार को लूटकर ले गए। कार में उनके तीन लाख रुपये भी रखे थे। पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस आई लेकिन जब तक बदमाश फरार हो चुके थे।


पीड़ित की सूचना पर नाकेबंदी की गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों की जांच की जा रही है। - अजय कुमार,सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed