फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dog help police for looking car robbers

कुत्ता बना पुलिस का मददगार, मालिक से कार लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस के साथ निकला

Fri, 13 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 May 2016 12:59 AM IST
सार

  • प्रॉपर्टी डीलर से लूटी थी कार
  • बाईक छोड़ कर फरार हुए बदमाश​ना

विज्ञापन
dog help police for looking car robbers
पीड़ित संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेस-3 इलाके में तमंचा दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर से बाइक सवार दो बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूट ली। बदमाश मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने लूट को चोरी में दर्ज किया है। पीसीआर वैन में पीड़ित के कुत्ते को बैठाकर पुलिस बदमाशों को तलाशती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


सदरपुर निवासी संतोष कुमार प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। वह बुधवार रात करीब 9 बजे किसी काम से रोजा जलालपुर गए थे।  साथ में उनका पालतू कुत्ता भी था। वह वापसी में हिंडन क्रास करते ही पुस्ते के पास लघुशंका करने कार से नीचे उतर गए। उसी दौरान उनका कुत्ता भी उतर गया।
विज्ञापन


वह वापस कार की तरफ बढ़े तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार के पास बाइक खड़ी कर दी। तमंचा संतोष की कनपटी पर सटा दिया। बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट से वार किया और धक्का दे दिया। आरोप है बदमाशों ने 2000 रुपए और कार की चाबी छीन ली। कार लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

dog help police for looking car robbers
कार लूटने वाले बदमाशों की बाइक - फोटो : अमर उजाला

लूट की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी, जहां मौके पर फेस-3 पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के साथ पालतू कुत्ते को पीसीआर में बैठा लिया। पुलिस ने पालतू कुत्ते को साथ लेकर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की। संतोेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने लूट की जगह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाया।

 

लूट हुई है तो चोरी की धारा हटाकर लूट की धारा लगाई जाएगी। मौके से मिली बाइक विजयनगर गाजियाबाद में रजिस्टर्ड है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित को दबाव में लेकर अगर तहरीर बदलवाई गई है तो जांच की जा रही है। उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश यादव, एसपी सिटी

 

क्या करें और क्या नहीं 
- रात के समय यदि आप कार या  दुपहिया वाहन से जा रहे तो सुनसान स्थान पर वाहन न रोकें।
- किसी ऐसे रास्ते पर कतई न जाएं, जिस पर पहले न गए हों।
- रात के वक्त सुनसान क्षेत्र में यदि कोई लिफ्ट मांगे तो उससे बचें।
- कार के सीसे बंद रखें, ध्यान रखें कि कोई पीछा तो नहीं कर रहा। 
- रात में यदि कहीं जाना हो तो किसी परिचित को साथ लें।
- कोई भी शक हो तो 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद ले सकते हैं।
- वाहन में जीपीएस लगवाएं, ताकि लूट या चोरी होने पर वाहन को ट्रेस किया जा सके। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed