फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बाइकर्स ने युवती से लूटी चेन

बाइकर्स ने युवती से लूटी चेन

Fri, 09 Nov 2018 05:37 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने युवती से लूटी चेन
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--


बाइक सवार बदमाशाें ने युवती से मोबाइल और चेन लूटी
नोएडा। दिवाली की खरीदारी करने जा रही एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल व सोने की चेन लूट ली। वारदात सेक्टर-2 में हुई। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से की है। न्यू अशेाक नगर, दिल्ली निवासी आकांक्षा सेक्टर-16 की एक कंपनी में काम करती है। मंगलवार शाम 6 बजे ई-रिक्शा से सेक्टर-18 दिवाली की शॉपिंग करने जा रही थी। तभी सेक्टर-2 के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन और गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। ब्यूरो

-----------------

आकाशवाणी निदेशालय के अधिकारी का मोबाइल चोरी
नोएडा। सेक्टर-33 में पटाखा खरीदते वक्त आकाशवाणी के उपनिदेशक का मोबाइल चोरी हो गया। सैमसंग कंपनी के मोबाइल की कीमत 70 हजार से अधिक थी। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएचओ पंकज पंत ने बताया कि यशोदा नंदन दिल्ली स्थित आकाशवाणी निदेशालय में उपनिदेशक (योजना) हैं। वह सेक्टर-70 के पैन ओएसिस अपार्टमेंट में रहते हैं। वह बुधवार शाम 4 बजे अपने परिवार के साथ सेक्टर-33 स्थित मैदान में पटाखे खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन फिल्पकार्ट के जरिए उन्होंने मोबाइल खरीदा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed