{"_id":"5b674c884f1c1be2588b534b","slug":"91533496456-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा लूटा-----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा लूटा-----
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघाकर ई रिक्शा लूटा
नोएडा। सेक्टर 14 ए एसएसपी ऑफिस के पास एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने ई रिक्शा लूट लिया। साथ ही मोबाइल और पर्स भी लूट ले गए। परिजनों ने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। मूलरूप से झारखंड के रांची निवासी राजेश कुमार परिवार के साथ सेक्टर-5 हरौला में रहते हैं। शनिवार रात करीब 8 बजे राजेश ई रिक्शा लेकर सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन पर खड़ा था। तभी तीन युवक आए और सेक्टर-14 ए की तरफ चलने को कहा। राजेश ने बताया कि पुलिस कंट्रोल के पास पीछे बैठे युवक ने उसे रुमाल सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। तीनों रेड लाइट से यू टर्न लेकर उसे एसएसपी ऑफिस के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गये। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो