{"_id":"5cb74ae2bdec2213f52b95ab","slug":"81555516130-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"guard ki pitai----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
guard ki pitai----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार हटाने को कहा, तो युवकों ने सुपरवाइजर का सिर फोड़ा
सोसाइटी के लोगों ने दो युवकों को पकड़ा, बाकी फरार
सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट के गेट के पास कार लगाकर खड़े थे
आने-जाने वाली युवतियों पर फबतियां कसने पर सुपरवाइजर ने टोका था
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट के गेट के पास मंगलवार रात को कुछ युवक कार लगाकर खड़े थे। आरोप है कि आने-जाने वाली युवतियों पर ये युवक फबतियां कस रहे थे। इस पर यहां तैनात सुरक्षा गार्डों के सुपरवाइजर ने उन्हें कार हटाने को कहा, लेकिन युवकों ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने किसी नुकीली वस्तु से सुपरवाइजर का सिर फोड़ दिया। सुपरवाइजर के चिल्लाने पर सोसायटी के लोगों को आता देखकर युवक भागने लगे। लोगों ने दो युवकों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। बाकी युवक फरार हो गए। पूरी घटना सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि प्रशांत शर्मा सेक्टर-100 में रहते हैं। वह एमआईजी सोसायटी में सुरक्षा गार्डों के सुपरवाइजर हैं। मंगलवार रात करीब 8 बजे छह युवक गेट के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी उनके तीन साथी कार से वहां पहुंचे और कार गेट के सामने खड़ी करके सिगरेट पीने लगे।
आरोप है कि युवक रोज यहां कारें लगाकर आने-जाने वाली युवतियों पर फबतियां कसते थे। गेट पर मौजूद गार्डों के सुपरवाइजर ने इस पर आपत्ति जताई। इससे गुस्साए युवक सुपरवाइजर के साथ गाली गलौच कर उसकी पिटाई करने लगे, जिसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। उनके चीखने चिल्लाने पर सोसायटी के लोग उस ओर दौड़े।
विज्ञापन
लोगों को आता देखकर आरोपी युवक भागने लगे। लोगों ने दो युवकों को दबोच लिया। बाकी युवक फरार हो गए। लोगों ने पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ प्रशांत कपिल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। उसके आधार पर बाकी युवकों की पहचान की जा रही है।