फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

Thu, 04 Apr 2019 05:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

विज्ञापन
बैंक कर्मचारी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी
वारदात के समय घर में नहीं था कोई, पुलिस को परिचित पर शक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-12 निवासी बैंक कर्मचारी के घर बुधवार को दिनदहाड़े लाखों की चोरी हो गई। चोर लगभग छह लाख की ज्वेलरी व अन्य सामान ले गए। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जगत सिंह मेहरा एक बैंक में नौकरी करते हैं। पत्नी भी कामकाजी हैं। दोनों बुधवार सुबह ऑफिस गए थे। घर पर उनकी मां थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जगत सिंह की माता पोती को लेने स्कूल गई। लौट कर आईं तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जगत को सूचना दी। जगत ने पुलिस को बताया। पुलिस का कहना है कि घर से सोने का सेट, चार कड़े, दो जोड़ी पायल, दो चेन, चार जोड़ी बालियां, तीन मंगलसूत्र, एक हार, एक जोड़ी झुमके सहित जगत सिंह व उनकी माता का पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक और दो क्रेडिट कार्ड चोरी कर ले गए। पुलिस को वारदात में किसी जानकार के शामिल होने की आशंका है। चोरों को पता था कि किस वक्त घर पर कोई नहीं रहता। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed