फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बीमार पत्नी के ईलाज के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर फरार

बीमार पत्नी के ईलाज के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर फरार

Tue, 10 Apr 2018 08:07 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
बीमार पत्नी के ईलाज के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर फरार
बीमार पत्नी के इलाज का बहाना बना लाखों की ठगी
विज्ञापन


पुन्हाना शहर में लोगों से ठगी करने का नया तरीका सामने आया है। लोगों को पता भी तब चला जब आरोपी लोगों से पत्नी के इलाज के नाम पर लाखो रुपये ठगकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है। वहीं मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने बारे एसडीएम कार्यालय ने पुलिस को शिकायत भेज दी है।
मंगलवार को पुन्हाना के एक दर्जन पीड़ित लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उनके साथ हुई ठगी के मामले की शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित रविंद्र गोयल और नरेंद्र ने बताया कि जगदीश जैन पुन्हाना में बिसारत की दुकान करते हैं। कुछ दिन पहले जगदीश उनके पास आया और अपनी पत्नी को गंभीर बीमारी बताकर इलाज कराने के नाम पर पैसे ले लिए और कुछ दिन बाद ही वापस लौटाने की बात कही। जब वे करीब एक माह बाद उधार के पैसे वापस मांगने के लिए जगदीश के पास गए तो उसकी दुकान और घर दोनों जगह पर ताला लगा हुआ था। छानबीन की गई तो पता लगा कि वह पुन्हाना में ही एक दर्जन लोगों से पत्नी का इलाज कराने के नाम पर लाखों रुपये ठगकर अपने पैतृक गांव हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed