फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किशोरी से दुष्कर्म-------शादी का झांसा दिया

किशोरी से दुष्कर्म-------शादी का झांसा दिया

Sun, 04 Nov 2018 06:08 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म-------शादी का झांसा दिया
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

- गर्भवती होने पर मारपीट कर भगाया, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेस-3 थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक एक किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। गर्भवती हो जाने पर उससे मारपीट की और भगा दिया। गांव में रहने वाले दो युवकों ने गर्भवती किशोरी को आश्रय दिया और इलाज कराया। पीड़िता ने एनजीओ की मदद से कोतवाली फेज थ्री में आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फेस-3 कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक किशोरी बीमार होने के साथ आठ माह की गर्भवती है। उसकी जान को भी खतरा है।
पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता की मौत बहुत पहले हो चुकी है। मां बीमार रहने लगी। आरोपी सूरज ने बीमार मां के इलाज के लिए कुछ पैसे भी दिए। युवक का किशोरी के घर खूब आना जाना था। आठ महीने पहले किशोरी की मां की मौत हो गई। इस दौरान सूरज उसे अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद उसने कई बार उससे संबंध बनाए। अब वह आरोपित के बच्चे की मां बनने वाली है, लेकिन आरोपित शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं, कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक करीब बीस दिन पहले आठ माह की गर्भवती किशोरी को सूरज ने भगा दिया। वह गांव में ही भटकती रही। पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसे आसरा दिया और खाने-पीने और इलाज की व्यवस्था कराई। इसके बाद युवकों ने इसकी जानकारी एक एनजीओ को दी। एनजीओ संचालिका स्मिता पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 शादी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने शादीशुदा युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती कोतवाली सेक्टर-20 इलाके में रहती है और सेक्टर-2 स्थित एक कंपनी में काम करती है। युवती ने बताया कि दो साल पहले हरियाणा निवासी लोकेंद्र कंपनी में नौकरी करने आया था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि पहले से शादीशुदा लोकेंद्र युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने दो महीने पहले उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह उसके घर पहुंच गई। वहां पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed