{"_id":"5ae470c94f1c1b87648b4aa3","slug":"71524920521-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक़ दुर्घटना में 3 वर्षीय बच्ची की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सडक़ दुर्घटना में 3 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Updated Sat, 28 Apr 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत
मां और मामा के साथ अपने गांव से मामा के घर जा रही तीन वर्षीय बच्ची की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करते हुए नूंह-होडल रोड जाम कर दिया। जिसे बाद में जयसिंहपुर चौकी प्रभारी तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ और जेई के आश्वासन के बाद खोला गया।
नूंह के गांव र्टाई निवासी मंजूर खान की पत्नी फरहीन भाई शाहरुख के साथ मायके सिरौली गांव जा रही थी। उसके साथ बाइक पर तीन वर्षीय बेटी तहरीर भी थी। नूंह-होडल रोड पर जब वे जयसिंहपुर गांव के पास पहुंचे तो नूंह की तरफ से होडल की ओर तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची को गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी मम्मी और मामा भी घायल हो गए, जिनका इलाज शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में किया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने नूंह-होडल रोड को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि घटनास्थल के आसपास अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नूंह के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तथा कंटेनर के फरार चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।