{"_id":"5c0c0601bdec224180577b6f","slug":"61544291841-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का धार्मिक मदरसे के संचालक व कुक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का धार्मिक मदरसे के संचालक व कुक पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदरसा का संचालक और कुक ने महिला
को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
तावडू। उपमंडल की एक महिला ने धार्मिक मदरसे के संचालक और कुक पर तीन महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी संचालक व कुक सहित सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पीड़िता ने बताया कि मौलाना अरशद निवासी गांव खातीवास थाना तावडू ने उसके परिजनों को विश्वास में लेकर जावेद कॉलोनी सोहना स्थित एक मदरसे में बतौर हेल्पर 8 हजार रुपये प्रति माह पर काम पर लगाया था। यहां पर आरोपी कायम खाना बनाने का काम करता था। जिसके साथ वह भी हेल्पर का काम करने लगी। आरोप है कि यहां मदरसे के संचालक राशिद व इश्ताक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कायम भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह वह मदरसे से भागकर अपने घर पहुंची और डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
पीड़िता का आरोप है कि 17 अगस्त को वह तावडू बाजार में बकरा ईद के त्यौहार का सामान खरीदने के लिए गई थी। उसी दौरान कायम एक कार में अपने साथी की मदद से उसका अपहरण कर जयपुर ले गया। आरोप है कि कार में जबरन उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जयपुर में करीब तीन महीने तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद आरोपी कायम उसे अपने जीजा के गांव साकरस थाना फिरोजपुर झिरका लेकर गया। यहां पर करीब आठ दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वह यहां से भागकर अपने घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि आरोपी कायम ने अपहरण के समय उसके सोने, चांदी के आभूषण व 15 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर मदरसे के संचालक कायम व इश्ताक के अलावा मुबीन, खुशी, अलीम, शाहिद निवासी गांव लड़माकी थाना हथीन जिला पलवल व राशिद निवासी जावेद कॉलोनी सोहना के खिलाफ अपहरण व बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।