फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5. दर्दनाक सड़क हादसा: दंपति सहित बेटी की मौत

5. दर्दनाक सड़क हादसा: दंपति सहित बेटी की मौत

Sun, 03 Jun 2018 05:47 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
5. दर्दनाक सड़क हादसा: दंपति सहित बेटी की मौत
दवा लेने जा रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह गांव सबरस के पास एक सड़क हादसे में कार सवार दंपति व उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला और नूंह सीएचसी भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात ट्रॉला ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मृतक संदीप के मौसी के बेटे मनोज निवासी कुतुबपुर जिला रेवाड़ी ने बताया कि रविवार सुबह संदीप यादव पुत्र मातादीन निवासी गांव सहबाजपुर जिला रेवाड़ी मारुति बैलेनो कार से पत्नी व बेटी को लेकर पलवल दवाई लेने जा रहा था। करीब आठ बजे जब वे केएमपी एक्सप्रेस-वे स्थित गांव सबरस के पास पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रॉला ड्राइवर ने अचानक साइड दबा दी, जिससे पीछे चल रही संदीप की कार अनियंत्रित होकर ट्रॉले की चपेट में आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से नूंह सीएचसी भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर तावडू तहसीलदार राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


----
अंग्रेजी की लेक्चरर थीं कल्पना
संदीप कोचिंग सेंटर चलाता था। उनकी पत्नी कल्पना (38) खोरी कलां गांव में अंग्रेजी की लेक्चरर थीं और उनकी बेटी कामिनी महज (11) स्कूल में पढ़ रही थी। परिवार में तीन ही सदस्य थे। रविवार को परिवार पलवल दवाई लेने निकला था। हादसे की खबर मिलने के बाद नाते-रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। किसी को कानों सुनी बात पर यकीन नहीं हो रहा था। मृतक के गांव में मातम पसर गया। तावड़ू थाना प्रभारी विजय आनंद ने बताया कि शवों को परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रॉला ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रॉले को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed