फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दादी के हाथ से पिस्टल गिरने से चली गोली थी गोली

दादी के हाथ से पिस्टल गिरने से चली गोली थी गोली

Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दादी के हाथ से पिस्टल गिरने से चली गोली थी गोली
परिजनों ने कहा, दुर्घटनावश लगी बच्चे को गोली
विज्ञापन


दादरी। दो दिन पहले गांव अच्छेजा में कुआं पूजन के दौरान सात साल के बच्चे को गोली लगने के मामले में परिजनों ने तहरीर दी है कि दादी के हाथ से पिस्टल नीचे गिर गई थी, जिससे गोली चलने पर बच्चा घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपेंद्र पुत्र उम्मेद शर्मा के घर पर कुआं पूजन था। इस दौरान सात साल का यश कुमार पेट में गोली लगने से घायल हो गया था। यश को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में उम्मेद शर्मा ने कोतवाली बादलपुर में दुर्घटनावश गोली चलने की बात कहते हुए तहरीर दी है। उम्मेद का कहना है कि उसकी बहन व घायल बच्चे की दादी कमलेश के नाम से पिस्टल का लाइसेंस है। कार्यक्रम के दौरान कमलेश ने बैग से पिस्टल को निकालकर हाथ में लिया हुआ था। इस दौरान ही अचानक पिस्टल से गोली चल गई, जो यश कुमार के पेट में जा लगी। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी है। जांच में दोषी पाए जाने पर कमलेश के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed