{"_id":"5c840502bdec222dcd5a782b","slug":"41552155906-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराध को लेकर बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
महिला अपराध पर एडीजी ने की बैठक
विज्ञापन
नोएडा। महिला अपराध को लेकर एडीजी कार्मिक नीरा रावत ने शनिवार को नोएडा में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मेरठ जोन के सभी जनपद के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इसमें महिला अपराध रोकने, महिला अपराध के मुकदमे की विवेचना की गई। इस दौरान एडीजी कार्मिक नीरा रावत ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि महिला अपराध के प्रति संवेदनशील रहें और अपराध रोकने के लिए हमेशा सकारात्मक तरीके से काम करें। महिला अपराध की विवेचना को जल्द से जल्द से पूरा करें। इससे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके । यह बैठक नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें मेरठ जोन के सभी जनपदों के नोडल अधिकारी, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में मौजूद एसपी क्राइम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।