{"_id":"5ccf7e27bdec22073b651dc8","slug":"31557102119-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचित के इर्द-गिर्द घूम रही है शक की सुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिचित के इर्द-गिर्द घूम रही है शक की सुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को घटना में किसी परिचित के होने की आशंका
- रोनीजा में 10 लाख की चोरी का मामला, कई बिंदुओं पर हो रही जांच
- एफएसएल टीम ने पुलिस के साथ फिर से की मौके पर पड़ताल
दीपक सिंघल
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के रोनीजा में भाजपा नेता के भाई के मकान से 10 लाख रुपये के आभूषण-नकदी चोरी की वारदात की पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। अब तक की जांच में जो जानकारी मिली है, वह परिवार के किसी परिचित की ओर इशारा कर रही है। जिसे परिजनों के साथ घर की पूरी जानकारी थी। जिसका फायदा उठाकर उसने बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि रोनीजा निवासी तारा सिंह का मकान गांव के बीचोबीच स्थित है। बीते बुधवार रात चोर जिस तरह से दरवाजा खोलकर घर में घुसे। उससे एक बात तो साफ होती है कि वारदात को अंजाम देने वाला घर की भौगोलिक स्थिति से परिचित था। पुलिस का कहना है कि कोई परिचित या पीड़ित परिवार का जानकार ही ऐसे दाखिल हो सकता है। वहीं, आरोपी सीधे उसी कमरे में पहुंचे, जहां नकदी-जेवर रखे हुए थे। इसके बाद अलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर 10 लाख के आभूषण और 45 हजार रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि पीड़ित परिवार का कोई परिचित वारदात या साजिश में शामिल हो सकता है।
--------------------
पीड़ित परिवार ने किया इनकार
जहां एक ओर पुलिस वारदात के पीछे किसी परिचित के शामिल होने को लेकर जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने इससे इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपने किसी करीबी शक नहीं है। परिजनों के मुताबिक वारदात को पेशेवर चोरों ने अंजाम दिया है। वहीं, परिजनों ये भी बताया कि परिवार के किसी सदस्य से उनका न तो कोई विवाद है और न ही मनमुटाव।