{"_id":"5cc865f8bdec2206fe05fc60","slug":"31556637176-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जैरासी में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गांव जैरासी में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जैरासी में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया
तावडू। जमीन बेचने के नाम पर कंपनी से फर्जीवाड़ा करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गांव जैरासी में हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पुलिस के कब्जे से आरोपी को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों व अन्य पांच महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खोरी चौकी प्रभारी तावडू ने बताया कि आरोपी जगमाल सिंह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी पर लगा हुआ था। जगमाल ने वर्ष 2009 में अपने हिस्से की कुछ जमीन कंपनी को बेच दी। कंपनी की ओर से बेची गई जमीन की राशि भी आरोपी को अदा कर दी गई। लेकिन आरोपी ने शर्तों की अवहेलना करते हुए जमीन की रजिस्ट्री कंपनी के हक में न कराकर राशि खर्च कर दी। बार-बार कहने पर भी आरोपी ने कंपनी के हक में रजिस्ट्री नहीं कराई। मामले में कंपनी के निदेशक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना खेड़कीदौला गुरुग्राम में 10 मार्च 2018 को केस दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गत 4 अप्रैल को जेएमआईसी गुरुग्राम अदालत में नवीन कुमार द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। वारंट की तामील हेतु मंगलवार को खेड़कीदौला थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने उसके घर गांव जौरासी थाना तावडू पहुंची। आरोपी को पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इससे वह तैश में आ गया और तेज आवाज में पुलिसकर्मियों से गाली गलौच करने लगा। शोर सुनकर आरोपी का भाई अनिल, बुद्वराम, संजय, चचेरा भाई चेतन उर्फ चंदन सहित घर की चार पांच महिलाएं भी मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने आते ही पुलिस टीम पर हमला बोल दिया तथा धक्का मुक्की व हाथापाई करते हुए उप सहायक निरीक्षक सुरेंद्र के साथ मारपीट करते हुए आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम को दोबारा आने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों व अन्य पांच महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।