{"_id":"5c87effdbdec223c99274940","slug":"31552412669-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के बल पर सो रहे कलीनर को अज्ञात बदमाशों ने बनाया बंधक , ट्रक को लेकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा के बल पर सो रहे कलीनर को अज्ञात बदमाशों ने बनाया बंधक , ट्रक को लेकर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा दिखा क्लीनर को बंधक बना ट्रक लूटा
तावडू। तावडू-सोहना रोड पर गांव खरखडी मोड़ के पास लगे ट्रक के क्लीनर को तमंचे का डर दिखाकर पांच बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर गाड़ी छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
पीड़ित मोहम्मद फरीद खान निवासी गांव पापड़ा तहसील पहाड़ी जिला भरतपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चालक समीन अहमद निवासी गांव कोटा खुर्द तहसील रामगढ़ जिला अलवर के साथ ट्रक पर बतौर क्लीनर नौकरी करता है। पीड़ित ने बताया कि गत 11 मार्च को वे दोनों खरखोदा से गाड़ी खाली कर के घर लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब तावडू सोहना रोड पर पहुंचने पर चालक ने गांव खरखड़ी मोड़ पर स्थित मदीना मेवात होटल पर गाड़ी लगा दी। इसके बाद चालक निकटवर्ती गांव धुलावट अपने ससुराल चला गया और क्लीनर फरीद गाड़ी में ही सो गया। पीड़ित क्लीनर ने बताया कि अर्धरात्रि करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के दरवाजे को खटखटाया और गाड़ी वहां से हटाने को कहा। क्लीनर ने उसे चालक के नहीं होने की बात क ही तो वह व्यक्ति वहां से चला गया। आरोप है कि इसके 15 मिनट बाद करीब पांच अज्ञात बदमाश आए और गाड़ी पर जबरन चढ़ गए। जिनमें से एक आरोपी ने उसपर तमंचा तान दिया और अन्य आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। पीड़ित क्लीनर के मुताबिक बल्लबगढ़ रोड पर लाला खेड़ली गांव में आरोपी उसे उतार कर गाड़ी सहित फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।