फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   होमगार्ड लगाने के एवज में लिए 50 हजार

होमगार्ड लगाने के एवज में लिए 50 हजार

Fri, 20 Apr 2018 06:28 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड लगाने के एवज में लिए 50 हजार
होमगार्ड लगाने की एवज में लिए 50 हजार लेने का आरोप
विज्ञापन


दो लोगों को होमगार्ड लगाने के एवज में 50 रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। पंचायत स्तर पर मामला न सुलझने पर शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। आरोप महिला थाने की हवलदार समेत तीन लोगों पर लगा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की बात कही गई है।
नूंह के गांव बीवां निवासी मदनलाल तथा रामचंद ने पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2017 में आकेड़ा निवासी लल्लू व उसके बेटे बिजेंद्र ने उनसे संपर्क किया। कहा कि वे उसे होमगार्ड में भर्ती करवा देंगे। लल्लू ने बताया कि उसकी पुत्रवधू आशा महिला थाना नूंह में हवलदार के पद पर तैनात है। जिसने उसे तथा उसके दो बेटों को होमगार्ड में लगवाया है। शिकायतकर्ताओं ने उनकी बातों पर यकीन करते हुए ब्याज पर रुपये लेकर 30 नवंबर 2017 को जिला सचिवालय स्थित होमगार्ड कार्यालय में 25 हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से 50 हजार रुपये दे दिए। निर्धारित समय तक नौकरी न लगने पर पीड़ित नेपैसे वापस मांगे, लेकिन बदले में उसे गाली देने तथा जातिसूचक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी मिली। जिस पर शिकायतकर्ताओं ने 12 मार्च को आरोपियों के खिलाफ पंचायत की। पंचायत में आरोपियों ने स्वीकार करते हुए 1 अप्रैल नौकरी पर लगाने का आश्वासन दिया अन्यथा 10 अप्रैल को पैसे वापस करने की बात कही। लेकिन नौकरी नहीं मिली और न ही 10 अप्रैल को पैसे वापस मिले। 13 अप्रैल को गांव आकेड़ा में फिर पंचायत बुलाई गई। लेकिन आरोपी पक्ष की तरफ से कोई भी व्यक्ति पंचायत में नहीं पहुंचा। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए लल्लू व उसकेबेटे बिजेंद्र तथा पुत्रवधू आशा के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनके पैसे वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं महिला हवलदार आशा ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है। उपपुलिस (मुख्यालय) अधीक्षक विरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed