फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   5 लाख की ठगी

5 लाख की ठगी

Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
5 लाख की ठगी
गाजियाबाद और हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 5 लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। हापुड़ के पिलखुआ इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट देने के नाम पर युवक से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सेक्टर-58 पुलिस पर शिकायत नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं सेक्टर-58 इसे पिलखुआ थाना क्षेत्र का मामला बता रही है।

गाजियाबाद के इंद्रगढ़ी गांव निवासी आकाश जाटव नोएडा के सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। आकाश ने बताया कि बिशनपुरा निवासी मदन यादव से उसकी पिछले 8 साल से जान पहचान है। मदन ने 9 माह पहले उसे पिलखुआ स्थित एक फ्लैट दिखाया था। मदन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसे फ्लैट दिला देगा। आकाश ने बताया कि मदन पर विश्वास कर उसने टूबीएचके फ्लैट खरीदने की इच्छा जताई। उन्होंने करीब दो माह में करीब 5 लाख रुपये मदन को दे भी दिए। मदन ने कहा कि एक माह के अंदर उसका काम हो जाएगा। आकाश का आरोप है कि एक माह गुजरने के बाद उसने मदन से संपर्क किया। मदन ने फिर 15 दिन का समय मांगा। लेकिन 15 दिन गुजर जाने के बाद आरोपित ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। आरोपित ने अब उसका पैसा लौटाने से मना कर दिया है। इस संबंध में सेक्टर-58 पुलिस का कहना है कि मामला पिलखुआ थाना क्षेत्र का है। इसलिए युवक को वहां भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed