{"_id":"5cc1d7d5bdec225f4c4ee6e4","slug":"201556207573-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फॉर यू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक फॉर यू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक फॉर यू कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज
नोएडा। बाइक कैब में निवेश के नाम पर करीब 6500 लोगों से ठगी मामले में कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मामला दर्ज कर लिया है। बाइक बोट कंपनी की तर्ज पर बाइक फॉर यू नाम की कंपनी के निदेशक व अन्य कर्मचारियों ने देशभर लोगों से ठगी की थी।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-63 में चल रही कंपनी के संचालकों ने बाइक के नाम पर प्रति व्यक्ति से 60,250 हजार रुपये लिए थे। बदले में एक साल तक प्रत्येक माह प्रति व्यक्ति को 9 हजार रुपये दिए जाने थे। बुधवार को सौ से अधिक लोग कोतवाली फेज थ्री पहुंचे और हंगामा किया था। इसके बाद इस मामले की प्राथमिक जांच की गई। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कंपनी के डायरेक्टर व इस फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में मार्च में बाइक यात्रा व ई सारथी के नाम पर लोगों को ठगने वाली कंपनी के पीड़ित बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे। कोतवाली सेक्टर-58 थाने पर हंगामा किया और मांग रखी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने हंगामा करने वाले लोगों को समझाया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है। इसमें ही नए पीड़ितों के नाम जोड़े जाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए।