{"_id":"5ca2a629bdec2213fa1fb647","slug":"201554163241-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की पत्नी का मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार की पत्नी का मोबाइल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘चौकीदार’ की पत्नी का मोबाइल चोरी कर चला रहा व्हाट्सएप
चार दिनों के बाद भी पुलिस नाकाम, ‘चौकीदार’ ने ट्वीट कर सुनाई खरी खोटी
बरौला निवासी सुनील कुमार ने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे लगा रखा है ‘चौकीदार’
सुशांत समदर्शी
नोएडा। ‘चौकीदार’ की पत्नी का मोबाइल चोरी हो गया और चार दिन से लगातार सिम चालू होने के बाद भी नोएडा पुलिस चोर को नहीं पकड़ पाई। चोर के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने उस नंबर पर व्हाट्सएप भी चालू कर दिया। इसके बाद ‘चौकीदार’ का भी सब्र का बांध टूट गया और पुलिस प्रशासन को खरी-खरी ट्विटर पर सुना दी। इसके बाद यूपी पुलिस ने इस मामले को देखने का आदेश दिया तो नोएडा पुलिस ने जांच चलने की जानकारी दी।
बरौला निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे ‘चौकीदार’ लिख रखा है। सुनील ने सोमवार सुबह 9:38 बजे ट्वीट किया कि अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास। ये लाइन सुनने में कितनी अच्छी लगती है मगर क्या ये वास्तविक दिखाई देती हैं। आज चार दिन हो गए, मोबाइल गैंग सरगना फोन और सिम कार्ड को रोजाना यूज कर रहा है। आज से वह मेरी पत्नी के व्हाट्सएप अकाउंट का भी इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद सुनील ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपनी परेशानी रखी। इसके बाद कुछ लोगों ने इस पर जवाब दिया। इसमें ‘चौकीदार’ श्रवण कुमार तिवारी कहते हैं कि धीरज रखो, सब ठीक हो जाएगा। वहीं इंजीनियर प्रवीण सिंह लिखते हैं कि अब चौकीदार के घर में चोरी हो रही है। यह ठीक नहीं है। इस मामले में चौकी प्रभारी बरौला निवासी नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुनील की पत्नी का मोबाइल घर से चोरी हुआ है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।