फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले गया बस चालक, लव जेहाद का आरोप

नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले गया बस चालक, लव जेहाद का आरोप

Tue, 26 Mar 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले गया बस चालक, लव जेहाद का आरोप
हेडिंग: स्कूल बस चालक पर छात्रा को बहलाकर ले जाने का आरोप
विज्ञापन

सबहेड: परिजनों ने लगाया लव जेहाद का आरोप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता भी पहुंचे कासना कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक स्कूल बस के चालक पर नाबालिग छात्रा को बहलाकर ले जाने के आरोप का मामला सामने आया है। मामला दो समुदायों का होने से मंगलवार को कोतवाली में परिजनों के साथ पैरवी करने के लिए बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता पहुंच गए और लव जेहाद का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजन की शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा और आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी परिवार की 15 वर्षीय बेटी दसवीं में मलकपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। पिता का आरोप है कि किशोरी प्रतिदिन जिस स्कूल बस से जाती है, उसका चालक बेगमपुर, सूरजपुर निवासी मुज्जमिल (26) सोमवार शाम बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी शाम को घर से जागरण में गई थी। पिता ने बताया कि आरोपी का छह माह पहले ही निकाह हुआ। इसके बावजूद वह उनकी बेटी को कहीं ले गया है।
विज्ञापन

वहीं, मामले की भनक जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पड़ी तो वह कोतवाली में पीड़ित परिजनों के साथ पहुंच गए। कोतवाली में बजरंग दल दादरी के कार्यकर्ता राजू भाटी और दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता आरजू भाटी और छात्रा के परिजनों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़कर लाने और लड़की को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
दो समुदायों के बीच मामला होने पर पुलिस पूर्णरूप से नजर बनाए हुए है। परिजनों की शिकायत पर कासना कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी व छात्रा की तलाश कर रही है।
- विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed