फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   37 लाख ठगे

37 लाख ठगे

Tue, 04 Dec 2018 09:55 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
37 लाख ठगे

विज्ञापन
केबीसी में 25 लाख जीतने के नाम पर महिला से ठगी
- केबीसी का फेक वीडियो भेजकर झांसा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर एक महिला से 37 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने टीवी पर प्रसारित होने वाले केबीसी सेट का फेक (एडिटेड) वीडियो भेजकर महिला को विश्वास में लिया। इसके बाद टैक्स के नाम पर दो किस्तों में 37,200 रुपए बैंक अकाउंट में जमा करा लिए। इसके लिए सब्जी विक्रेता की पत्नी ने आसपास के कई लोगों से उधार लेकर पैसों का बंदोबस्त किया था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिशनपुरा, नोएडा निवासी समीना खातून का परिवार सब्जी की ठेली लगाने का काम करता है। समीना ने बताया कि उनके पास 29 नवंबर को कौन बनेगा करोड़पति के नाम से वॉटसएप मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि आपके नंबर को केबीसी महाकरोड़पति एपिसोड के लिए चुना गया है और आपको 25 लाख रुपये मिलेंगे। आपका कोड 1158 है। इसके साथ ही एक वीडियो भी भेजा गया था। जिसमें एक युवती बैकग्राउंड में केबीसी के एक एपिसोड के साथ समीना के फोन नंबर को टीवी स्क्रीन पर भी दिखाया गया था।
विज्ञापन


वीडियो भेजकर विश्वास में लिया
केबीसी से कथित फोन आने के बाद समीना ने सातवीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी को पूरी बात बताई। इसके बाद बेटी की कॉलर से बात होने लगी। समीना की बेटी ने बताया कि कॉलर बार बार कहते थे कि लकी ड्रॉ वाले इनाम के बारे में किसी को जानकारी नहीं देना। ऐसा करने पर आपको दिए कोड का इस्तेमाल करके वे आपका इनाम कैंसल करा सकते हैं। इसके साथ ही कॉलर ने केबीसी के शूटिंग सेट से लेकर उस ऑफिस का भी एक वीडियो भेजा है जिसमें नोट के बंडल रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की फीस और उधार लेकर महिला ने दिए पैसे
परिवार को जैसे ही पता चला कि वह 25 लाख जीतने वाले हैं तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें लगा कि गरीबी दूर हो जाएगी। जब कॉलर ने 37 हजार रुपये की मांग की तो इनके पास कुछ ही पैसे थे। फिर भी इधर-उधर से पैसों का जुगाड़ किया। इसकेलिए कई साल से बचाए पैसे, बेटी की स्कूल की फीस, किराए के पैसे से लेकर आसपास के कई लोगों से दो-दो हजार रुपये कर्ज लिए। इसके बाद दो बार में जालसाजों के बताए अकाउंट में जमा करा दिए। इस बारे में कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed