फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सड़क पर बना रहे कमरे को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त, थाने में शिकायत

सड़क पर बना रहे कमरे को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त, थाने में शिकायत

Thu, 02 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बना रहे कमरे को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त, थाने में शिकायत
हेडिंग: सड़क पर बना रहे कमरे को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण की टीम के साथ की अभद्रता, थाने में शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी। जी हां, कुछ ऐसा ही नोएडा प्राधिकरण की टीम के साथ बृहस्पतिवार को हुआ, जब टीम सड़क पर अवैध तरीके से बनाए जा रहे कमरे को तोड़ने सेक्टर-63 ए ब्लॉक में पहुंची। अतिक्रमण कर रहे लोगों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद प्राधिकरण ने उक्त अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और अतिक्रमण कर रहे लोगों के खिलाफ फेस-3 थाने में शिकायत की। अब उस पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि हजरतपुर वाजिदपुर निवासी राजू, संजय व राजवीर सेक्टर-63 में भूखंड संख्या ए-164 से 169 के पीछे बारात घर के सामने पूर्व निर्मित सड़क पर अवैध तरीके से कमरा बना रहे थे। निर्माण कार्य को चलती हुई सड़क पर शुरू कर दिया गया था। मौके पर वर्क सर्किल-4 के सहायक प्रबंधक व प्रबंधक द्वारा बार-बार अतिक्रमण न करने को कहा गया, लेकिन आरोपियों ने बात न मानते हुए प्राधिकरण की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही सारी निर्माण सामग्री को मौके से हटाकर सड़क को पहले की तरह आवागमन के लिए खाली कराया गया। इस मामले में थाना फेस-3 में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed