फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सास ने कराया सामूहिक दुष्कर्म, जबरन जहर पिलाया

सास ने कराया सामूहिक दुष्कर्म, जबरन जहर पिलाया

Fri, 10 May 2019 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
सास ने कराया सामूहिक दुष्कर्म, जबरन जहर पिलाया
सास ने सामूहिक दुष्कर्म करा बहू को पिलाया जहर
विज्ञापन

ससुर के विरोध करने पर पति के साथ मिलकर पीटा, महिला अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट दर्ज
- पुलिस बोली, केवल वेश्यावृत्ति की कोशिश और जहर पिलाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सास ने दो लड़कों को बुलाकर उनसे रुपये लिए और सामूहिक दुष्कर्म कराया। महिला के मुताबिक, विरोध करने पर सास और पति ने ससुर को पीटा और उसे जबरन जहर पिला दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला केवल वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश और जहर पिलाने का दर्ज है। तहरीर में दुष्कर्म की बात नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी युवती की शादी 12 मई 2018 को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि विवाह के दौरान बताया गया था कि युवक की मां नहीं है। विवाह के चार माह बाद युवक की मां अचानक घर में आकर रहने लगी, लेकिन उसके बारे में किसी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। आरोप है कि इसके बाद विवाहिता का उत्पीड़न शुरू हो गया। इस कारण छह माह वह मायके में रही। दो माह पहले ससुराल वाले अच्छे व्यवहार का वादा कर महिला को घर ले आए। आरोप है कि पांच दिन पहले महिला की सास ने दो लड़कों को बुलाकर महिला से दुष्कर्म कराया। इसका विरोध महिला के ससुर ने किया तो आरोपी सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर उससे मारपीट की। महिला के विरोध करने पर पति व सास ने उसे जबरन जहर पिला दिया। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता का कहना है कि पीड़िता ने पुलिस को दुष्कर्म के बयान दे दिए हैं।
विज्ञापन


मामले में वेश्यावृति कराने की कोशिश और जहर पिलाने का केस दर्ज किया गया है। दुष्कर्म की बात तहरीर में नहीं लिखी गई थी। पीड़ित पक्ष दुष्कर्म का आरोप लगा रहा है तो कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिता चौहान, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed