फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ऑटो सवार बदमाशों ने लूटा

ऑटो सवार बदमाशों ने लूटा

Thu, 07 Mar 2019 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ऑटो सवार बदमाशों ने लूटा
गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

--------------
हेडिंग: ऑटो सवार बदमाशों ने शेयर ब्रोकर को लूटा
सबहेड: नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा और गाजियाबाद में उतार दिया
बदमाशों ने बैग, मोबाइल व पर्स लूटा, पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ऑटो सवार बदमाशों ने शेयर ब्रोकर को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की। इसके बाद उसे गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में उतार दिया। जब उसे होश आया तो राहगीरों की मदद से पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पीड़ित इंदिरापुरम व सेक्टर-58 थाने का चक्कर काटता रहा। पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बृहस्पतिवार दोपहर को वह कोतवाली फेज थ्री पहुंचा। वहां पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
अनिल रावत सेक्टर-63 स्थित एक सीए फर्म में शेयर ब्रोकर हैं। इसके अलावा ऑफि स के ऑडिट आदि का भी काम देखते हैं। बुधवार रात को उन्हें लखनऊ जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाना था। वह ऑफिस से ऑटो में बैठकर छिजारसी तक गए। वहां आनंद विहार जाने के लिए दूसरे ऑटो में बैठ गए। ऑटो में चालक सहित तीन लोग पहले से बैठे थे। अनिल रावत ने बताया कि ऑटो में बैठकर कुछ दूर चले ही थे कि बदमाशों ने उन्हें मारपीट कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वसुंधरा इलाके में फेंक दिया। बदमाशों ने उनके बैग, मोबाइल व पर्स लूट लिया। बैग में उनके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट थे। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------
महिला से दिनदहाड़े पर्स लूटा
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स के पास महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में कैश, मोबाइल व अन्य सामान था। आरोप है कि महिला शिकायत करने जब पुलिस चौकी पहुंची तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली भुवनेश्वरी परिवार के साथ सेक्टर-26 में रहती हैं। वह बुधवार को सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र कांप्लेक्स गई थी। वहां से निकलकर रिक्शे से घर जा रही थी तभी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed